ओवैसी की पार्टी ने महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा नुक्सान कांग्रेस और एनसीपी का किया - दिग्विजय सिंह



 

ओवैसी की पार्टी ने महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा नुक्सान कांग्रेस और एनसीपी का किया - दिग्विजय सिंह

 

औद्योगिक नगरी कानपुर नगर में चल रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक सम्मलेन में पहुंचे कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र में ओवैसी की पार्टी ने सबसे ज्यादा नुक्सान कांग्रेस और एनसीपी का किया है। आरोप लगाते हुए दिग्विजय ने कहा कि  ओवैसी ने जानबूझ कर भाजपा और शिव सेना को जिताने के लिए अपने उम्मीदवार खड़े किये थे।  

 

दिग्विजय ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने पूरे तरीके से कानून , नियम और सरकारिया कमीशन की सिफारिशों को लागू किया। जबकि गोआ, मेघालय और मणिपुर के राज्यपाल ने सिंगल लार्जेस्ट पार्टी को न बुलाकर सारी मर्यादाओ को तोड़ा था। राज्यपाल कोश्यारी जी ने सारी प्रक्रियाओं को फॉलो करते हुए पहले सिंगल लार्जेस्ट पार्टी को , फिर सैकंड लार्जेस्ट पार्टी को और बाद में थर्ड लार्जेस्ट पार्टी को बुलाया।  

 

 



राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस 32वा महाधिवेशन, कानपुर