महिला पुलिस कर्मी कॉप ऑफ द मंथ से सम्मानित 



 

महिला पुलिस कर्मी कॉप ऑफ द मंथ से सम्मानित 

 


कानपुर नगर में पिछले दिनों वकील और पुलिस के बीच हुए विवाद के दौरान वकीलों से मोर्चा लेने वाली जनपद में तैनात महिला पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया। एसएसपी कानपुर अनंत देव तिवारी ने महिला पुलिस कर्मियों को कॉप ऑफ द मंथ का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 

 

एसएसपी के अनुसार कुछ दिन पूर्व वकीलों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसको लेकर वकील पुलिस कार्यवाही का विरोध कर रहे थे। इस दौरान कुछ वकील रोड पर आ गए और रास्तें से जा रहे एक इंस्पेक्टर को घेर कर रोक लिया था। घटना स्थल के पास खड़ी कुछ महिला पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुँच गयी और वकीलों का विरोध कर इंस्पेक्टर की मदद कर बचा लिया। महिला पुलिस कर्मियों के साहस की सराहना के लिए एसएसपी कानपुर नगर अनंत देव तिवारी ने साहसिक शौर्य दिखाने वाली शामिल सभी महिला पुलिस कर्मियों को कॉप ऑफ द मंथ का प्रमाण पत्र देकर उनकी बहादुरी की सराहना किया।