11 सीटों पर उपचुनाव परिणाम - भाजपा 7, सपा 3, अपना दल(एस) को एक सीट, गोविन्द नगर सीट पर बीजेपी के सुरेंद्र मैथानी जीते 

उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर उपचुनाव परिणाम - भाजपा 7, सपा 3, अपना दल(एस) को एक सीट


कानपुर नगर की गोविन्द नगर सीट पर बीजेपी के सुरेंद्र मैथानी 21, 244 मतो से जीते 


 



 

कानपुर की गोविन्द नगर सीट पर बीजेपी के सुरेंद्र मैथानी ने कांग्रेस की प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर को 21, 244 मतो से हराकर जीत का पर्चम लहराया। सुरेंद्र मैथानी ने कुल 60237 मत प्राप्त किया।  कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर 38993 मत प्राप्त कर दूसरे पायदान पर रही।  वही सपा प्रत्याशी सम्राट विकास 11915 मत  तीसरे नंबर पर रहे जबकि बसपा के देवी प्रसाद तिवारी 5434 मतो को प्राप्त कर चौथे नंबर पर रहे। कुल मतो की संख्या 1 लाख 20 हज़ार 2 सौ 23 रही , जिसमे से नोटा के कुल 1004 मत रहे। भाजपा लगातार तीसरी बार इस सीट पर काबिज हुई है। यहां नौ उम्मीदवार थे। कांग्रेस से करिश्मा ठाकुर को छोड़कर सभी की जमानत जब्त हो गई।

 


 

सुरेंद्र मैथानी ने अपनी जीत के लिए मतदाताओं द्वारा किया गया विश्वास बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को जीत का श्रेय दिया।

 





कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने कहा कि बीजेपी से आक्रोशित लोगो ने निकल कर बीजेपी के खिलाफ वोट किया है, जनता परिवर्तन चाहती है।  करिश्मा ने कहा कि कांग्रेस जमीनी स्तर पर और काम करेगी तो 2022 के परिणाम कुछ और होंगे। 



 

वहीं, प्रदेश की अन्य 10 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में छह सीटों पर भाजपा और एक सीट पर सहयोगी अपना दल एस ने जीत दर्ज की है जबकि तीन सीटों पर सपा की जीत हुई है।

 

जिसमे सहारनपुर की गंगोह सीट पर भाजपा के किरत सिंह ने कांग्रेस के नोमान मसूद को 5419 मतों से हरा दिया। रामपुर में डा. तजीन फातमा ने भाजपा के भारत भूषण को 7716 मतों से पराजित कर अपने शौहर आजम खां की सीट बचा लिया है।  अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट पर सपा के सुभाष राय ने बसपा की डा. छाया वर्मा को 790 मतों से और बाराबंकी की जैदपुर सीट पर सपा के गौरव कुमार ने भाजपा के अंबरीश रावत को 4165 मतों से पराजित किया है। प्रतापगढ़ में अपना दल एस के राजकुमार पाल ने सपा के ब्रजेश वर्मा को 29721 मतो से , लखनऊ कैंट में भाजपा के सुरेश तिवारी ने सपा के मेजर आशीष को 35428 मतो से , अलीगढ़ के इगलास में भाजपा के राजकुमार ने बसपा के अभय को 25937 मतो से , चित्रकूट के मानिकपुर में भाजपा के आनन्द शुक्ल ने सपा के निर्भय पटेल को 12840 मतों से हराया है। वही बहराइच के बलहा में भाजपा की सरोज ने सपा की किरन भारती को 43683 मतों से व घोसी में विजय राजभर ने सुधाकर को 1773 मतों से पराजित किया है।