कानपुर के ग्रीनपार्क में 4th राष्ट्रीय 5A साइड हॉकी चैम्पियनशिप का उद्घाटन


 

 

 

कानपुर के ग्रीनपार्क में 4th राष्ट्रीय 5A साइड हॉकी चैम्पियनशिप का उद्घाटन

22 से  27 सितंबर तक चलेगी प्रतियोगिता  


 

कानपुर के ग्रीनपार्क में आज  22 से  27 सितंबर तक चलने वाली 4th राष्ट्रीय 5A साइड हॉकी चैम्पियनशिप का उद्घाटन कानपुर के मण्डलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने किया। हॉकी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में 08 राज्यों की 16 टीमें जिसमे 8 महिला वर्ग और 8 पुरुष वर्ग की टीम के 246 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। मंडलायुक्त कानपुर सुभाष चंद्र शर्मा ने संबोधन में कहा कि इस प्रतियोगिता के 5-6 माह पश्चात अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता भी संभव है। ग्रीन पार्क विश्व को क्रिकेट के लिए विश्व प्रसिद्ध स्टेडियम बताते हुए उन्होंने कहा कि बहुत कम समय में ग्रीनपार्क में एस्ट्रोटर्फ राष्ट्रीय प्रतियोगिता कराने के तैयार है, और आज भारत का दूसरा 5A साइड एस्ट्रोटर्फ बना है। उन्होंने कहा कि सभी खेलों को प्रमोट करने के लिए ग्रीन पार्क को विकसित किया जा रहा है। 

 

इस अवसर पर मंडलायुक्त ने स्वच्छता के संबंध में खिलाड़ियों सहित उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी विजय विशवास पंत , खेल निदेशक उत्तर प्रदेश आरपी सिंह, विश्वविद्यालय की कुलपति नीलिमा गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रह