कानपुर के ग्रीन पार्क में 22-27 सितंबर तक होगी राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता


 


कानपुर के ग्रीन पार्क में 22-27 सितंबर तक होगी राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता


कानपुर के ग्रीन पार्क में 22-27 सितंबर तक राष्ट्रीय 5-A साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में मंडलायुक्त कानपुर सुभाष चंद्र शर्मा और खेल निदेशक आरपी सिंह ने ग्रीन पार्क स्टेडियम के मीडिया कक्ष में पत्रकार वार्ता कर 22-27 सितंबर तक सम्पन्न होने वाली राष्ट्रीय 5-A साइड हॉकी प्रतियोगिता की जानकारी दिया। मंडलायुक्त ने बताया कि प्रतियोगिता को कानपुर ग्रीन पार्क में प्रथम बार एस्ट्रोटर्फ पर खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में men, women और mix (men / women) प्रतियोगिताएं 06 दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें होंगी। प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 246 खिलाड़ी और ऑफिसियल प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के लिए टीमों का कानपुर पहुचना शुरू हो चुका है। मंडलायुक्त ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा,पंजाब,झारखंड,कर्नाटक,महाराष्ट्र,ओडिशा,तमिलनाडु एवं उत्तर प्रदेश की टीमें प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता के दौरान 10-10 मिनट का खेल और 2-3 मिनट्स का इंटरवल रहेगा , अर्थात एक टीम को लगभग 25 मिनट एक मैच के लिए मिलेंगे। मंडलायुक्त ने कहा कि इस दौरान सभी खिलाड़ियों की सुविधायों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। वही खेल निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता को "हॉकी इंडिया "करा रहा है। प्रतियोगिता में अंपायर / रेफरी भी अंतराष्ट्रीय मानकों के होंगे। प्रतियोगिता के सफल रहने पर एशियाई प्रतियोगिता की मेजबानी कानपुर को मिल सकती है।