बीजेपी सदैव क़ानून सम्मत तरीके से राम मंदिर की पक्ष धर - डॉ महेंद्र नाथ पांडेय

 

बीजेपी सदैव क़ानून सम्मत तरीके से राम मंदिर की पक्ष धर - डॉ महेंद्र नाथ पांडेय

 

कानपुर नगर पधारे केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर सेवा सप्ताह के समापन अवसर पर आयोजित मंदबुद्धि बच्चो का प्रोत्साहन एवं सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति शिरकत किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम में पधारे सभी मंद बुद्धि बच्चो को उपहार देकर सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि दुनिया के सम्मानित नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस सप्ताह पर 14 से 20 तक चलाये जा रहे सेवा सप्ताह के समापन के अवसर पर मंदबुद्धि बच्चो कर सम्मानित कर उपहार प्रदान करके उनका उत्साह वर्धन किया गया है। 

 

वही एक अन्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने मर्चेंट चेंबर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सम्मान समारोह में भी शिरकत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि निर्मला सीतारमण बहुत ही अनुभवी मंत्री के रूप में कार्य कर रही है, वित्त मंत्रालय के द्वारा वो ऐसे अनेक कार्य कर रही है जिससे वृत्तीय स्थित मजबूत हो और देश प्रगति करे। राम मंदिर मुद्दे पर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव क़ानून सम्मत तरीके से राम मंदिर की पक्ष धर है। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय में विषय गंभीरता से विचाराधीन है , सब लोग उस पर भरोसा करे और कानून सम्मत रस्ते से काम आगे बढे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा की जिम्मेदारियों में किसी से किसी से बैर नहीं है , योगी और मोदीजी के राज्य में कानून का राज है। दिग्विजय सिंह के बयानों को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिग्विजय के बयान लोगो का मनोरंजन कर रहे है , मै दिग्विजय सिंह के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली बेहतर मिल रही है। जनता को उत्तर प्रदेश की सरकार पर भरोसा है और हम उपचुनाव की सारी सीटे जीतेंगे।