राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर ने तीन चीनी उत्पादक देशो से साइन किया एमओयू 


 

 

 

 

कानपुर स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान जल्द ही विश्व शर्करा गुरु बनने की दिशा में बढ़ रहा है। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर चीनी उत्पादक देशो के लिए शर्करा अभियांत्रिकी, प्रौद्योगिकी, गन्ना विकास सहित अन्य विषयो पर अध्यापन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा। संस्थान के निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेंद्र मोहन ने बताया कि संस्थान तीन चीनी उत्पादक देशो से एमओयू साइन करेगा। जिसमे शुगर टेक्नोलोजी रिसर्च इंस्टिट्यूट मिश्र , शुगरकेन रिसर्च इंस्टिट्यूट श्रीलंका और नाइजीरिया से इस सम्बन्ध में अनुबंध और एमओयू प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि श्रीलंका और मिश्र देश यह चाहते है कि उनके संस्थान हमारे साथ मिलकर रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर काम करे और आपसी तकनीक के सहयोग से दोनों देशो की शुगर इंडस्ट्री को आगे बढाए। नरेंद्र मोहन ने बताया कि नाइजीरिया में अभी शुगर इंस्टिट्यूट नहीं है वहां पर हम एक शुगर इंस्टिट्यूट बनायेंगे और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करेगे जिससे रेवेन्यू भी आएगा। गौरतलब है कि कानपुर स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान देश में चीनी उद्योग को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान करने के साथ ही इस सम्बन्ध में रिसर्च एंड डेवलपमेंट और शैक्षिक कार्य से लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है।