कानपुर नगर में हुई मंडलीय खरीफ गोष्ठी











 

कानपुर नगर के चंद्र शेखर आज़ाद कृषि एवंप्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कानपुर एवं प्रयागराज मंडल की संयुक्त मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2019 का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कानपुर और प्रयागराज मंडल के सभी जिलों के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसानो ने शिरकत किया। गोष्ठी में किसानो को विभिन्न लाभकारी योजनाओ के विषय  जानकारी दी गयी।प्रमुख सचिव कृषि ने बताया कि खरीफ की गोष्ठियों के सम्बन्ध होने वाली यह पहली मंडलीय गोष्ठी है। इस गोष्ठी में कानपुर और प्रयागराज मंडल के सभी जनपदों के अधिकारियों और किसानो के साथ विस्तृत चर्चा की गयी। प्रमुख सचिव ने बताया कि इस दौरान किसानो की समस्याओ को गंभीरता पूर्वक सुना गया और गोष्ठी में उपस्थितिअधिकारियों से किसानो की समस्याओ का समाधान करने को कहा गया है।प्रमुख सचिव ने कहा कि किसानो की अन्य शासन स्तर की समस्याओ को विभिन्न विभागों तक पहुंचा कर सबका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानो को प्रदेश की सभी योजनाओ का लाभ मिले यही सरकार का उद्देश्य है। 

 

गोष्ठी में प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन , प्रमुख सचिव खाद्य प्रसंस्करण सुधीर गर्ग , प्रमुख सचिव पशुपालन सुधीर एम बोबडे , मंडलायुक्त कानपुर सुभाष चन्द्र शर्मा , मंडलायुक्त प्रयागराज आशीष गोयल सहित दोनों मंडलो के 10 जनपदों के जिलाधिकारी और अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।