​उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर का निधन

 


 



उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय एनडी तिवारी के करीब 40 वर्षीय बेटे रोहित शेखर तिवारी का मंगलवार शाम निधन हो गया। रोहित को तबियत बिगडऩे के बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित किया। 


स्वर्गीय एनडी तिवारी उत्तर प्रदेश मे (1976-77, 1984-85, 1988-89) के तीन बार मुख्यमंत्री और उत्तराखंड मे  (2002-07) मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत थे। 1986 और 1988 के बीच, उन्होंने प्रधान मंत्री राजीव गाधी के मंत्रिमंडल में पहली बार विदेश मामलों के मंत्री और फिर वित्त मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। स्वर्गीय एनडी तिवारी 2007 से 2009 तक आँध्रप्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी रहें।  एनडी तिवारी का 18 अक्टूबर 2018 को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया था ।