संदेश

मई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मां ज्योत्सना देवी नव दुर्गा मंदिर में सुंदरकांड और भव्य भंडारे का हुआ आयोजन

चित्र
  मां ज्योत्सना देवी नव दुर्गा मंदिर में सुंदरकांड और भव्य भंडारे का हुआ आयोजन।  लखनऊ निशातगंज स्थित मां ज्योत्सना देवी नव दुर्गा मंदिर के महंत आचार्य हेमंत शुक्ल के साथ प्रांगण के साथियों के सौजन्य से ज्येष्ठ माह के द्वितीय बड़े मंगल के अवसर पर योग्य पंडितो द्वारा सुंदरकांड का पूजन पाठ किया गया। इस अवसर पर मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओ ने यथा संभव श्रम दान और गुप्त अर्थदान कर महंत हेमंत शुक्ल का पुनीत कार्य में सहयोग किया। वही क्षेत्रीय लोगो ने पूजन उपरांत भंडारे का प्रसाद प्राप्त किया। मंदिर के महंत आचार्य हेमंत शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से पहाड़ापुर के पूर्व प्रधान प्रत्याशी पंडित मनोज शुक्ल, अभिनय शुक्ला, आचार्य सचिंद्र कुमार मिश्रा,  राजेंद्र कुमार मिश्रा दद्दू, अजय सिंह चौहान, आरपी मौर्या, रोहित शर्मा, निर्मल तिवारी, संजय वर्मा, सौरभ वर्मा, पिंटू वर्मा, प्रमोद शुक्ला, नीरज तिवारी का सहयोग प्राप्त हुआ।

यूपी में उत्सव का माहौल नो कर्फ्यू नो दंगा सब चंगा - योगी आदित्यनाथ सीएम, यूपी

उत्तर प्रदेश में उत्सव का माहौल नो कर्फ्यू नो दंगा सब चंगा - योगी आदित्यनाथ सीएम, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनाव के दौरान विशाल जनसभा को सम्बोधित कर  जनता से बीजेपी की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील किया।  विकास के लिए समर्पित   मुख्यमंत्री  बाबा  योगी आदित्यनाथ जी की  जीरो टॉलरेंस की नीति और  बुलडोज़र वाला अस्त्र जनता के लिए जहां वरदान साबित हो रहा है वही माफियाओ के लिए काल बनकर मंडराता रहता है। उत्तर प्रदेश के भू माफिया, रंगदारी माफिया, दंगा माफिया,  रोड रोमियो  से लेकर सभी छोटे बड़े माफियाओ की दुकाने बंद हो गयी है। प्रदेश में      योगी आदित्यनाथ जी की लोकप्रियता  प्रत्याशियों पक्ष में विशाल जनसभा को सम्बोधित  महापौर प्रत्याशी प्रमिला पाण्डेय के पक्ष में कामर्शियल ग्राउंड केशव नगर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। योगी  आदित्यनाथ  ने  पनकी वाले हनुमान और माँ गंगा के सानिध्य का जिक्र करते हुए  देश  की  सबसे बड़ी औद्योगिक नगरी  और टेक्सटाइल के रूप मे...