संदेश

सितंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

औद्योगिक नगरी कानपुर में लोगो को प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति, नगर निगम की पहल से शहर में विकसित होगा प्राकृतिक ऑक्सीजन टैंक

  औद्योगिक नगरी कानपुर में लोगो को प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति, नगर निगम की पहल से शहर में विकसित होगा प्राकृतिक ऑक्सीजन टैंक    प्रदूषित शहरो में स्थान रखने वाला औद्योगिक नगरी कानपुर नगर का स्वरुप बदलने लगा है। कानपुर नगर निगम के सार्थक प्रयास से लोगो को प्रदूषित वायु से मुक्ति मिलेगी। नगर निगम द्वारा जनपद के अति प्रदूषित स्थलों को चिन्हित करके उच्च गुणवत्ता युक्त पौधों के साथ ही वैदिक विधि द्वारा पौधरोपण करके शहर के प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने का अनूठा प्रयास किया जा रहा है।    नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी के अनुसार शहर में प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए योजना बनाकर कई स्तर पर कार्य किया जा रहा है। बड़ी मात्रा में प्रतिदिन शहर के कूड़े का निस्तारण हेतु कई वर्षो से बंद पड़े कूड़ा निस्तारण प्लांट को पुनर्जीवित कर प्रतिदिन 1500 टन की क्षमता पर चला कर कूड़ा निस्तारण करने के साथ ही करीब 50 टन की कम्पोस्ट बनाकर किसानो और फ़र्टिलाइज़र कंपनियों को दिया जा रहा है।    अक्षय त्रिपाठी के  अनुसार कान...