रक्षाबंधन पर महिलाओं के साथ एक सहचर पुरुष भी निशुल्क यात्रा कर सकेगा
रक्षाबंधन पर महिलाओं के साथ एक सहचर पुरुष भी निशुल्क यात्रा कर सकेगा कानपुर नगर सिग्नेचर ग्रीन्स सिटी बस स्टेशन से रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर एमएसएमई मंत्री राकेश सचान तथा परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 101 नई बसों का शुभारंभ किया। महिलाओ को रक्षा बंधन पर्व पर योगी आदित्यनाथ द्वारा दी गयी निशुल्क यात्रा की सौगात में इस बार महिलाओ के साथ परिवार का एक सहचर पुरुष भी निशुल्क यात्रा कर सकेगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं लगातार सशक्त हो रही हैं। रक्षाबंधन पर निःशुल्क यात्रा सुविधा केवल एक सेवा नहीं, बल्कि हमारी माताओं और बहनों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।