संदेश

जुलाई, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के साथ तीसरी लहर से बचायेगा स्वासा ऑक्सीराइज

चित्र
  ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के साथ तीसरी लहर से बचायेगा स्वासा ऑक्सीराइज  आईआईटी कानपुर  की इंक्यूबेटेड कंपनी   स्पिन नैनोटेक  ने वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण सहित व्यक्ति में अन्य कारणों से ऑक्सीजन की कमी से निपटने के लिए  गुणवत्तायुक्त  स्वासा पोर्टेबल ऑक्सीराइज कैनिस्टर तैयार किया है।  गौरतलब है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान उत्पन्न हुई ऑक्सीजन की समस्या से निपटने में ऑक्सीजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। तैयार किये गए   पोर्टेबल ऑक्सीराइज कैनिस्टर में 10 लीटर ऑक्सीजन रहेगी जिसका प्रयोग ज़रूरत पड़ने पर किया जा सकता है।      आईआईटी इन्क्यूबेटर सेल  स्पिन नैनोटेक   के डॉ संदीप पाटिल के अनुसार विषम परिस्थितियों में शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने के साथ ही कोरोना पैनडेमिक के दौरान उत्पन्न हुई ऑक्सीजन की मांग से निपटने के लिए स्वासा  पोर्टेबल ऑक्सीराइज तैयार किया है। इस ऑक्सीराइज कैनिस्टर को कभी और कही पर भी इमरजेंसी पड़ने पर शरीर के ऑक्सीजन कंसन्ट्रेशन को तुरंत बढ़...

कृषि वैज्ञानिक डॉ महक सिंह ने विकसित की कम समय में पकने और अधिक तेल युक्त राई व सरसों की प्रजातियां

चित्र
कृषि वैज्ञानिक डॉ महक सिंह ने विकसित की कम समय में पकने और अधिक तेल युक्त राई व सरसों की प्रजातियां चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए)  कानपुर    के कृषि वैज्ञानिक  डॉ महक सिंह   ने राई व सरसों की ऐसी प्रजातियां विकसित की हैं जो कम समय में पकने के साथ तेल भी अधिक देंने में सक्षम है। विश्वविद्यालय में इजाद की गई प्रजातियों को  भारत सरकार के  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा देश भर में सभी क्षेत्रो के लिए संस्तुति प्रदान की चुकी है।  सीएसए के अनुवांशिकी पादप प्रजनन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ महक सिंह ने बताया कीं विकसित की गयी राई की प्रजाति  'आजाद महक' 115 से 120 दिन में पक कर तैयार हो जाती है इसमें तेल की मात्रा 41 से 42 प्रतिशत तक पायी जाती है इसकी उत्पादन क्षमता 32 से 34 क्विंटल तक रहती है इसके साथ ही इसके पौधों में सबसे कम मृत्यु दर रही है। वही सरसो की प्रजाति    'आजाद चेतना'  90 से 95 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है इसकी उत्पादन क्षमता 11 से लेकर 14 क्विंटल तक होती है। इसमें तेल की मात्रा 42...