कुशल निर्देशन में विवेकानंद ग्रुप बर्रा कानपुर स्थापित कर रहा नया कीर्तिमान


कुशल निर्देशन में विवेकानंद ग्रुप बर्रा कानपुर स्थापित कर रहा नया कीर्तिमान

कानपुर बर्रा स्थित विवेकानंद ग्रुप द्वारा कानपुर दक्षिण में तीन विद्यालयों का संचालन छात्रों को शिक्षित बनाए के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए तैयार कर समाज में अपनी पहचान बनाने की दिशा में किया जा रहा है।

श्रद्धेय स्वर्गीय एच बी सिंह चंदेल द्वारा पैंतीस वर्ष पूर्व स्थापित की गई संस्था आज उनके आशीर्वाद से छात्र छात्राओं को शिक्षित करके उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के साथ ही नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

विवेकानंद ग्रुप के निदेशक सुकर्ण चंदेल विद्यालय के छात्रों को अच्छे प्रदर्शन और उज्जवल भविष्य के लिए बधाई देते हुए सम्पूर्ण श्रेय अपने पूज्य पिता स्वर्गीय एच बी सिंह चंदेल के आदर्शो को देते है।

सुकर्ण चंदेल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विवेकानंद ग्रुप के छात्र छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर उत्तीर्ण हुए सभी छात्राओं का सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह विवेकानंद और ऑडिटोरियम बर्रा विश्व बैंक में संपन्न हुआ जिसमें छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और अपने आप को तैयार करें समाज को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा के महत्व को समझाया गया और छात्रों की काउंसलिंग कर मार्ग दर्शन दिया गया। इस दौरान विवेकानंद ग्रुप के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, छात्र छात्राओं सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

गौरतलब है कि विवेकानंद ग्रुप बर्रा कानपुर दक्षिण में तीन विद्यालयों का संचालन कुशलतापूर्वक किया हो रहा है जिसमें विवेकानंद पब्लिक इंटर कॉलेज बर्रा विवेकानंद पब्लिक इंटर कॉलेज बर्रा 8 के आसपास रहने वाले क्षेत्र के बच्चो को कुशल अनुभवी शिक्षको के मार्गदर्शन में शिक्षा दी जा रही है।